जिंस बाजार में चावल, दालें मजबूत, खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता)। घरेलू जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल कीमतों में तेजी रही। दालों और गुड़ के दाम भी बढ़े जबकि चीनी और गेहूं में नरमी रहा। खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया में पाम ऑयल में गिरावट जारी रही। अक्टूबर का वायदा 12 रिंगिट टूटकर 4,212 रिंगिट प्रति टन रह गया। इसके विपरीत अमेरिका में सोया तेल का दिसंबर वायदा 0.68 प्रतिशत की बढ़त में 54.68 डॉलर पर रहा।

घरेलू थोक बाजारों में अनाजों में चावल की औसत कीमत 10 रपये बढ़कर 3,8३9 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं करीब तीन रुपये टूटकर 2,815 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी सात रुपये सस्ता होकर औसतन 3,280 रुपये के भाव रहा।

खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। मूंगफली तेल 52 रुपये मजबूती के साथ बंद हुआ। सोया तेल भी 22 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ। तेल सरसों में 31 रुपये की नरमी रही। वनस्पति 15 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल में 27 रुपये की गिरावट रही जबकि पाम ऑयल लगभग स्थिर रहा।

दाल-दलहन की मांग निकलने से इनमें तेजी देखी गयी। दलहन बाजार में चना 17 रुपये महंगा हो गया। इसके अलावा, तुअर दाल 28 रुपये से ज्यादा महंगी हुई। उड़द और मसूर दाल में क्रमशः 29 रुपये और 31 रुपये की मजबूती रहा। वहीं, दाल मूंग में भी चार रुपये के अधिक की तेजी दर्ज की गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब 10 रुपये बढ़े जबकि चीनी में लगभग चार पैसे की मंदी देखी गयी।

 

Next Post

हुनर में ही युवा पीढ़ी का भविष्य है: प्रीति अदाणी

Thu Jul 17 , 2025
अहमदाबाद, 17 जुलाई (वार्ता) अदाणी समूह के सामाजिक कार्यों से जुड़े संगठन अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने देश में युवाओं को समय की मांग के हिसाब से कौशल सम्पन्न बनाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा है कि ‘हुनर में ही युवा पीढ़ी का भविष्य है।’ […]

You May Like