नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारने से पहले रेनो डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 के लिए बुकिंग खोल दी है।
कंपनी ने बताया कि ग्राहक 21 हजार रुपये में गाड़ी बुक करा सकते हैं। आधिकारिक तौर पर इसे 17 अक्टूबर को बाजार में पेश किया जाएगा।
इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 किलोवाट आवर की बैटरी है, जो कुल मिलाकर 160 पीएस की शक्ति देती है। रेनो डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 का माइलेज 29 किमी/लीटर है। इसलिए आम तौर पर जो लोग माइलेज के लिए डीजल इंजन पसंद करते हैं] उनके लिए यह पेट्रोल इंजन में एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
एक इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ट्रांसमिशन ड्राइविंग की स्थितियों के अनुसार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर पर अपने-आप स्विच करता है। यह सिस्टम सही स्थितियों में इलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल कर सकता है, गति कम करने और ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा बचा सकता है। गाड़ी चलाते समय बैटरी चार्ज होती है और इसे बाहरी चार्जिंग की जरूरत नहीं होती है।
भारत में रेनो ग्रुप के बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, ” यूरोप से भारत में रेनो की भरोसेमंद ई-टेक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड प्रौद्योगिकी लाना हमारे लिए एक खास पल है। भारतीय एसयूवी ग्राहकों को परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। जो ग्राहक डीजल के विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए यह रोजाना की ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन नया विकल्प है। हमें खुशी है कि हम इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारने से पहले ही बुकिंग शुरू कर रहे हैं।”
Next Post
स्टाइपेंड में समानता की मांग को लेकर BAMS छात्रों की हड़ताल जारी, रीवा आयुर्वेद कॉलेज में OPD सेवाएँ बंद
Fri Oct 9 , 2026
रीवा :मध्य प्रदेश में BAMS के सभी छात्र पिछले लगभग 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की सरकार से एक ही मांग है—सम्मान के साथ समानता और उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए। छात्रों का कहना है कि जहाँ MBBS इंटर्न […]

You May Like
-
5 months ago
तीन बिन्दुओं पर उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच: सीएम
-
12 months ago
बेगमगंज में 7 गौशालाओं में हुआ गोवर्धन पूजन
