रीवा :मध्य प्रदेश में BAMS के सभी छात्र पिछले लगभग 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की सरकार से एक ही मांग है—सम्मान के साथ समानता और उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए।
छात्रों का कहना है कि जहाँ MBBS इंटर्न को ₹21,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है, वहीं BAMS इंटर्न को मात्र ₹9,382 प्रतिमाह मिलते हैं। इसी भेदभाव के विरोध में आज रीवा आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों ने OPD सेवाएँ बंद कर दी हैं। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक OPD सेवाएँ बंद रहेंगी और उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मयंक त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक आयुर्वेद इंटर्न को ₹21,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड नहीं दिया जाता, तब तक यह आंदोलन पूरे मध्य प्रदेश में जारी रहेगा।
“यह लड़ाई सिर्फ स्टाइपेंड की नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और भेदभाव खत्म करने की है। जब जिम्मेदारियाँ समान हैं, तो अधिकारों में भेदभाव क्यों?
