ग्वालियर: ग्वालियर में इस बार ऐसी कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण बल्कि राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरूषों के जीवन चरित्र का बखान किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वक्ता साध्वी अंजलि दीदी कथाप्रवाचक है। शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में आरंभ हुई इस नौ दिवसीय कथा में महापुरूषों के चरित्र के साथ वेदों पर भी प्रवचन होंगे तथा गीता और महाभारत पर आधारित श्रीकृष्ण कथा का सरस प्रवाह होगा। कथा परीक्षत श्रीमती कुंअर पाराशर बनी हैं।
कथा संयोजक दिवाकर शर्मा ने बताया कि दंदरौआ हनुमान के कृपापात्र पूज्य संत रामदास महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन किया जा रहा है, नित्य वैदिक पद्धति से सुबह यज्ञ किया गया, तत्पश्चात हर रोज तीन महापुरूषों का जीवन वृतांत साध्वी अंजलि दीदी प्रस्तुत करेंगी। शर्मा ने बताया कि आजकल मनोरंजन का विषय बनती जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि लोग कथा सुनकर मनोमंथन करें और उसे अपने जीवन में उतारें। जिन महापुरूषों ने राष्ट्रधर्म के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, उनके जीवन चरित्र को सुनकर प्रेरणा लें। बाल्मीकी रामायण से श्रीराम कथा का प्रसंग सुनाया जाएगा। इसके अलावा बजरंगबली की भी कथा होगी।
