आचार्य विद्यासागर के समाधि दिवस पर विनयांजलि, भूपेन्द्र सिंह ने लिया मुनिसंघ का आशीर्वाद

​सागर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर नमकमंडी प्रांगण में भव्य विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आचार्य श्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

​विधायक सिंह ने मंच पर विराजमान पूज्य मुनि श्री निष्कंप सागर महाराज, मुनि श्री निष्काम सागर एवं समस्त मुनि संघ व आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाधिस्थ आचार्य श्री से जुड़ी हृदयस्पर्शी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें युगद्रष्टा संत बताया।

 

Next Post

रुद्राक्ष धाम में गूँजे मंत्र: प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Wed Jan 28 , 2026
सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां और अनुष्ठानिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज विद्वान ब्राह्मण आचार्यों के मार्गदर्शन में भगवान श्री हनुमान की दिव्य प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह […]

You May Like