प्लाई का जखीरा श्रमिक पर गिरा, हालत नाजुक

चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरंगी बाजार में आज दिन शनिवार को प्लाई का जखीरा श्रमिक के ऊपर गिर जाने से हालत नाजुक बनी हुई है। श्रमिक का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवबालक कहांर पिता शोभा कहांर उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरवान ने चितरंगी बाजार में बृजेन्द्र गुप्ता के यहां गाड़ी से प्लाई उतरवा रहा था। जहां अचानक डेढ़ दर्जन के करीब प्लाई भरभरा कर श्रमिक शिवबालक कहांर के सीने पर गिर गई। जिससे मुॅह से खून की धार बहने लगी। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने से चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में श्रमिक का इलाज चल रहा है। लेकिन हालत काफी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सको की बात माने तो श्रमिक के शरीर में तीन प्रतिशत खून है। वह भी ब्लडिंग नही रूक रही है। ऐसे में हालत काफी सीरियश है।

Next Post

भारत ने पीओके में पाकिस्तान के मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा की

Sat Oct 25 , 2025
न्यूयॉर्क, 25 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को एक बार फिर उठाने पर कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि उसके लिए लोकतंत्र एक अजूबी अवधारणा है। भारत ने पाकिस्तान से अपने “अवैध कब्जे” वाले क्षेत्रों में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तुरंत समाप्त करने […]

You May Like