राशन लेने 3 किमी पैदल चलकर घाट पिपरिया आते है ग्रामीण 

मुलताई। जनपद पंचायत मुलताई की ग्राम घाटपिपरिया में विभिन्न समस्याओ को लेकर जनपद सदस्य सहित महिलाओ ने बुधवार को एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपकर समस्याओ के निराकरण की मांग की है। जनपद सदस्य बबिता हरेंद्र उपराले सहित महिलाओ द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे के साथ सौपे ज्ञापन मे बताया बाबा साहब डॉ बी आर आंबेडकर की मूर्ति के पास निर्माणाधीन मंच का कार्य 3 वर्षों से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। ग्राम पंचायत अंतर्गत 850 से ज्यादा हितग्राही को राशन मिलता है, मुंडापार से राशन लेने वाले ग्रामीण जनो को 3 किलो मीटर से ज्यादा दुरी तय करके राशन लेने घाट पिपरिया जाना पड़ता है।जिन्हे कई बार राशन भी उपलब्ध नहीं हो पाता है, ग्राम मुंडापार में करीब 300 राशन कार्ड धारी है। जिनका राशन ग्राम मे ही उपलब्ध कराया जाए। जिससे मुंडा पार के ग्रामीणो के ग्रामीणों की राशन समस्या का हल हो सके। वहीं मुंडापर में प्रस्तावित लघु जलाशय का अति शीघ्र निर्माण कार्य करवाया जाए।

Next Post

संपत्ति विवाद और धर्म परिवर्तन का दबाव: टीकमगढ़ में कोतवाली थाने पहुंचे किन्नर

Wed Apr 15 , 2026
टीकमगढ़। बुधवार को किन्नरों ने कुछ युवकों पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कोतवाली थाने पहुंचकर बुधवार को इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। किन्नर बबली ने बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से टीकमगढ़ में रह रही हैं। वह […]

You May Like