संपत्ति विवाद और धर्म परिवर्तन का दबाव: टीकमगढ़ में कोतवाली थाने पहुंचे किन्नर

टीकमगढ़। बुधवार को किन्नरों ने कुछ युवकों पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कोतवाली थाने पहुंचकर बुधवार को इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

किन्नर बबली ने बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से टीकमगढ़ में रह रही हैं। वह शादी विवाह और बच्चों के जन्म जैसे अवसरों पर नाच गाकर अपना जीवन यापन करती हैं। उनकी गुरु स्वर्गीय केशरबाई ने 5 नवंबर 2024 को अपनी वसीयत में बबली को अपनी सारी चल और अचल संपत्ति का वारिस घोषित किया था।

बबली किन्नर ने बताया कि शहर के मोटे का मुहल्ला निवासी साबू खान, साकिर खान और भज्जू खान ने अपने साले जालू हाजी (निवासी देवरी, जिला सागर) के साथ मिलकर एक आपराधिक गिरोह बनाया है। इन पर आरोप है कि वे तनू दुबे और सुनेना नामक दो नकली किन्नरों का गलत इस्तेमाल कर आम जनता से भारी पैसे की लूट कर रहे हैं।

Next Post

खंडवा में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 88.36 और हाई स्कूल का रिजल्ट 85.02 % रहा

Wed Apr 15 , 2026
खण्डवा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें खण्डवा जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 प्रतिशत और हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने […]

You May Like