
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल के जिला महामंत्री स्वर्गीय दिव्यऋषि तिवारी के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिव्यऋषि तिवारी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ भी उपस्थित रहे।
