कुछ घंटों में गिरफ्तार हुआ चाकूबाज 

कांग्रेस नेता पर किया था हमला

कटनी। पानी की टंकी में चढ़कर उत्पात मचाने से रोकने पर शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को एनकेजे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह एनकेजे बजरिया क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में खलबली निर्मित हो गई थी। घटना के कारण स्थानीय लोगों के अंदर असंतोष की स्थिति निर्मित हो गई थी।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद श्रीमती फ़मीदा आफताब अहमद के पति आफताब अहमद चोखे भाई पर सोमवार को चाकू से हमला हुआ था। पुलिस के मुताबिक उड़िया मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र वंशकार उर्फ लूली पिता छोटेलाल वंशकार ने चाकू से हमला किया था। घटना के बाद घायल कांग्रेस नेता को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भागने की फिराक में था

एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को घटना के चंद घंटे बाद दोपहर 2 बजे गायत्री नगर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया। जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया वह कहीं भागने की फिराक में था। आरोपी से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

जल जीवन मिशन, नीमच में क्लस्टर स्तर पर विशेष कार्यशाला 

Mon Mar 10 , 2025
44 गांवों की जल समितियों को लेखा प्रशिक्षण, सरपंच-सचिव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे नीमच। मध्य प्रदेश जल निगम के गांधी सागर द्वारा नीमच में जल जीवन मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विकासखंड नीमच में गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला […]

You May Like