रेत,गिट्टी और मिट्टी से भरे अवैध 4 वाहन जप्त

सिंगरौली । जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जप्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने संयुक्त जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते वाहन पकड़े गए। कार्रवाई में दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी से लदी तथा एक हाइवा क्रमांक एमपी 66 एच 2264 मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। सभी वाहनों को तत्काल जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई। खनिज विभाग ने जप्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बंधौरा, थाना माड़ा एवं थाना कोतवाली बैढ़न में खड़ा कराया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
सीधी। नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को चौकी सिहावल,थाना अमिलिया पुलिस द्वारा जिला मऊगंज के हनुमना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल, थाना […]

You May Like