फायरिंग का फरार ईनामी आरोपी धराया

सतना: जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले फरार ईनामी आरोपी अमित उर्फ बंटा सोनी को कोलगवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हर्ष प्रताप सिंह सोमवंशी निवासी घूरडांग ने शिकायत कि थी कि अमित सोनी ने अपने साथियों के साथ जान से मारने की नियत से कुल 5 राउण्ड फायर किया। सिर नीचे कर लेने के कारण गोली बगल से निकल गई । इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि आरोपी अमित उर्फ बंटा सोनी घटना से लगातार फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीमें लगाई की गई थी। जिनके द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अमित उर्फ बंटा सोनी सतना आ रहा है, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए बाईपास संगम ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर तीन दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा ईनाम 10 हजार उद्घोषित किया गया था।

Next Post

निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्था पर नाराज दिखे आयोग के अध्यक्ष

Fri Jun 26 , 2026
सतना: शहर के कृष्ण नगर छात्रावास में गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाओं और वित्तीय गड़बड़ियों की परतें खुलती चली गईं। निरीक्षण के दौरान आरओ मेंटिनेंस के नाम पर फर्जी बिल भुगतान, लाइब्रेरी में कबाड़, टूटे पलंग और मेस से […]

You May Like