नशा मुक्ति अभियान: पुलिस ने गांव-गांव किया जनजागरूकता कार्यक्रम

सीधी। जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल के राज्यव्यापी अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत 15वें दिन व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान, शपथ कार्यक्रम, चित्रकला, रंगोली और पोस्टर के माध्यम से आमजन, खिलाड़ी, विद्यार्थी, ग्रामीण और श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कोतवाली, मड़वास, जमोड़ी, सेमरिया, मझौली, कमर्जी, रामपुर नैकिन व अमिलिया थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना रहा।

Next Post

गांव में पानी भर जाने के बाद खरीफ सीजन की फसल खराब

Wed Jul 30 , 2025
शिवपुरी। जिले के शंकरपुर के गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पानी भर जाने के बाद खरीफ सीजन की फसल खराब हो गई हैं। खराब फसल को देखते हुए उनका सर्वे तुरंत किया जाए। जिला प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि सर्वे किया जाए […]

You May Like