
शिवपुरी। जिले के शंकरपुर के गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पानी भर जाने के बाद खरीफ सीजन की फसल खराब हो गई हैं। खराब फसल को देखते हुए उनका सर्वे तुरंत किया जाए। जिला प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि सर्वे किया जाए जो नुकसान हुआ उसकी पूर्ति की जाए।
