बाढ़ राहत में तेजी: सिंधिया मिले रक्षा मंत्री से, एयरलिफ्ट ऑपरेशन के दिए निर्देश

शिवपुरी। अपने संसदीय क्षेत्र में हालिया अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ स्थिति पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों के कलेक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली जा रही है । शिवपुरी जिले के बदरवास और कोलारस सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य केंद्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सतत निगरानी में संगठित और प्रभावी ढंग से रेस्क्यू जारी हैं। सिंधिया ने बताया कि वे लगातार गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। राहत कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर वाइस मार्शल विक्रम गौड़ और एओसी मनीष शर्मा से चर्चा कर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया है। वे निरंतर जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना के संपर्क में हैं। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी स्थितियों की नियमित जानकारी साझा की जा रही है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहायता हेतु समन्वय लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सिंधिया ने कहा हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है, और हमारा प्रयास निरंतर इसी संकल्प के साथ जारी है।

Next Post

85 किलो गाँजा की खेप के साथ गैंग पकड़ाई 

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर। मध्य प्रदेश एसटीएफ की जबलपुर यूनिट ने जिला अनूपपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मादक पदार्थ की तस्करी में अंतरराज्यीय गैंग पकड़ी हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 85 किलोग्राम गाँजे की खेप पकड़ी गई है। एसटीएफ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत […]

You May Like