
भोपाल। राजधानी के अल्पना टॉकीज के पास मंगलवार को देर रातर खूनी संघर्ष की वारदात हुई. मेहंदी ईरानी नाम के व्यक्ति को गोलू ईरानी ने धारदार छूरी मारकर का लहुलुहान कर दिया है. घायल को तुरंत ही इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने हनुमानगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. जानकारी सामने आई है कि काले ईरानी का पुत्र गोलू ईरानी का मेहंदी ईरानी से पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों परिवारों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े की स्थिति बनती थी. मंगलवार को आपसी विवाद के दौरान गोली ने मेहंदी ईरानी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में मेंहदी ईरानी के हाथ और पैरों में छूरी के गहरे घाव हुए हैं. गोली ईरानी वारदात के बाद से फरार हो गया है. हनुमानगंज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
