
जबलपुर। मध्य प्रदेश एसटीएफ की जबलपुर यूनिट ने जिला अनूपपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मादक पदार्थ की तस्करी में अंतरराज्यीय गैंग पकड़ी हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 85 किलोग्राम गाँजे की खेप पकड़ी गई है। एसटीएफ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।
