नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए। श्री पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सलामी गारद दी गयी। श्री पुतिन का आज शाम सात बजे भारत से रवाना होने का कार्यक्रम है।
Next Post
सेवा और विकास का नया दौर: सीएम डॉ यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
Fri Dec 5 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक कार्यक्रम में राज्य भर से चयनित नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी व्यवस्था प्रदेश के बाल विकास और पोषण कार्यक्रमों की रीढ़ है, और नई नियुक्तियाँ इस व्यवस्था को और अधिक […]

You May Like
-
3 months ago
प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने की खुदखुशी
-
7 months ago
घर में पथराव, दहशत में परिवार
-
1 month ago
कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 मवेशियों की मौत
