सलकनपुर क्षेत्र को आज करोड़ों की सौगात देंगे शिवराज

सलकनपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर प्रवास पर रहेंगे. वे सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी बिजासन के पावन दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

बुधनी कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न लगभग 3.30 बजे केंद्रीय मंत्री सलकनपुर पहुंचकर करोड़ों की लागत से बना रहे भव्य देवीलोक का अवलोकन करेंगे. इसके पश्चात नीचे देवलोक मार्केट परिसर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम के दौरान वे क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. रेहटी से गेहूंखेड़ा-बोरदी तक 765 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6.15 किलोमीटर लंबी सड़क तथा ग्राम भौमदा से मंजरकुई-खडली सड़क 279.94 लाख रुपये की लागत से बनी 4 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया जाएगा. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 299 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित संपवेल आधारित जल प्रदाय योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का भूमिपूजन भी किया जाएगा. गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का लंबे अंतराल के बाद सलकनपुर आगमन हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण है। आयोजन को सफल बनाने हेतु भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति तथा माता-बहनों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है.

 

 

Next Post

बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Sun Dec 21 , 2025
बुलन्दशहर, 21 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत […]

You May Like