भानपुरा पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाया कैथूली हत्याकांड,आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा। ग्राम कैथूली में हुए केसरीलाल माली हत्याकांड का भानपुरा पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी कुलदीपसिंह राजपूत (निवासी झालावाड़) को राजस्थान सीमा क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी, स्टोन एवं खून से सने कपड़े भी जप्त किए गए हैं।

15 जुलाई को भेरू बावजी मंदिर के पास एक सराय में केसरीलाल का रक्तरंजित शव मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुलदीपसिंह को संदेह के घेरे में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि शराब पीने के बाद गाली-गलौज और विवाद के चलते लकड़ी व पत्थर से मारकर हत्या की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एएसपी हेमलता कुरील, एसडीओपी विजय यादव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद दांगी के नेतृत्व में की गई।

Next Post

बिना लाइसेंस के उर्वरक परिवहन: एफआईआर दर्ज

Wed Jul 16 , 2025
खंडवा । जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर उर्वरक के अवैध परिवहन व भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना खालवा में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि में उर्वरक के अवैध परिवहन के मामले में खालवा थाने में एक एफ […]

You May Like