
सिंगरौली।एनसीएल परियोजना अमलोरी के कॉलोनी में इन दिनों बंदरों का इस कदर आंतक मचा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बनाकर हमला कर चुके हैं। वही एक एनसीएल कर्मी हमले के बचने के लिए भागते समय गिरने से पीड़ित की हड्डी टूट गई।
जानकारी के अनुसार एनसीएल अमलोरी परियोजना के कॉलोनी में बंदरों का आतंक इतना बढ़ा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट चुके हैं। यह समस्या पिछले दो-तीन दिन से है। कॉलोनी के रहवासी बंदरों के आतंक से भयभीत एवं डर-सहमे हुये हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एनसीएल कर्मी एक युवक हमला से बचने के लिए भाग रहा था कि गिरने से रीड की हड्डी टूट गई। जिन्हें वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया है। हालांकि वन अमला बंदरों के रेस्क्यू करने में जुटे हुये हैं।
