श्रीनगर के नौगाम थाना में विस्फोट, नौ की मौत, 26 घायल

श्रीनगर, 15 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मी की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के नौगाम थाना में शुक्रवार देर रात हुए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह दुर्घटना पुलिस और फोरेंसिक टीमों द्वारा हाल ही ज़ब्त किये गये विस्फोटकों के बड़े जखीरे में विस्फोट होने की वजह से घटित हुयी। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पुलिसकर्मी थे और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस की ओर से अभी तक विस्फोट या हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज़ लगभग 20 किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। थाने की इमारत और उसके आसपास के कई वाहन आग की चपेट में आ गए। आधी रात से कुछ पहले कई एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं।

गौरतलब है कि नौगाम थाने की पुलिस ने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसकी जाँच के बाद दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश हुआ था। जांच के दौरान बरामद विस्फोटकों को थाने में रखा गया था। जैश के पोस्टरों के मामले की जांच अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी कर रही है।

 

 

 

Next Post

श्री कृष्ण यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस पर नवाचार संस्था का आयोजन

Sat Nov 15 , 2025
छतरपुर। तहसील के चौका गांव में स्थित श्री कृष्ण यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के अवसर पर छतरपुर की नवाचार संस्था द्वारा एक विशेष उद्यमिता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, स्टार्टअप विचारों और नवाचार को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल, इनोवेशन […]

You May Like