इंदौर में सीएम का बड़ा ऐलान, 2027 में मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा ‘युवा शक्ति वर्ष’

इंदौर। इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 को ‘युवा शक्ति वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने, आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा शक्ति वर्ष के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नई दिशा और नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

शैलेन्द्र कश्यप की खबर

Next Post

चावल, गेहूं, दालों के भाव उतरे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 79 रुपये […]

You May Like