पुरानी छावनी में अवैध रेत का भंडारण पकड़ा, 60 घनमीटर रेत जब्त

ग्वालियर: खनिज विभाग की टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र में कार्रवाई कर लगभग 60 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया। खनिज विभाग की टीम ने तहसील ग्वालियर गिर्द के पुरानी छावनी क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की।

इस दौरान रेत का अज्ञात भंडारण पाया गया, जिसकी मात्रा लगभग 60 घनमीटर आंकी गई। विभागीय टीम ने मौके पर रेत जब्त कर ली।इस प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

530 फ्लाइट्स रद्द, 430 चल रहीं डिले; FAA प्रमुख ने यात्रियों से मांगी माफी

Sun Nov 15 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिका में FAA ने बीते दिनों ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया था। अब इसी के मद्देनजर 530 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं और 430 फ्लािट्स डिले चल रही हैं। अमेरिका में शनिवार 14 नवंबर को भी FAA के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हवाई यात्रा […]

You May Like