जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई आरटीओ ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय शुभम कोल की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस द्वारा फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
