नेताओं की दबंगई: पैसे नहीं दिए तो मोमोज वाले का ठेला पलटने की कोशिश, छोटे व्यापारियों पर भारी पड़ रहे माननीय

खंडवा। शहर में सत्ताधारी दल के स्थानीय नेताओं की दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने छोटे व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, खंडवा के घंटाघर क्षेत्र में मोमोज का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने कुछ स्थानीय नेताओं पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब इन नेताओं ने दुकानदार से कथित तौर पर अवैध रूप से रुपयों की मांग की और दुकानदार द्वारा असमर्थता जताने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए।

पीड़ित के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरेआम दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए उसका ठेला पलटने और सारा सामान सड़क पर बिखेरने की भी कोशिश की। बाजार के बीचों-बीच हुई इस गुंडागर्दी के कारण वहां मौजूद अन्य दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि उसे पिछले काफी समय से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा था और पैसे न देने पर धंधा बंद कराने की धमकियां दी जा रही थीं।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने इस मुद्दे पर प्रशासन को घेरते हुए इसे ‘गुंडाराज’ करार दिया है, वहीं भाजपा की स्थानीय इकाई ने सफाई देते हुए कहा है कि संगठन ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करता और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Next Post

हापुस की खुशबू से महका मेंगो जत्रा, इंदौरियों ने जमकर लिया आम का स्वाद

Fri May 8 , 2026
इंदौर। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की मिठास से सराबोर “मेंगो जत्रा” का आगाज शुक्रवार को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में हुआ। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक […]

You May Like