मुख्यमंत्री डॉ यादव आज किसानों के बीच मनाएंगे धनतेरस, ब्यावरा से करेंगे 395 करोड़ की राहत राशि का वितरण

भोपाल/ब्यावरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धनतेरस के दिन किसानों के बीच रहकर उनके साथ त्योहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री ब्यावरा में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेशभर के किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में 277 करोड़ रुपये की राहत राशि एक क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

वहीं सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में किसानों को 118 करोड़ रुपये से अधिक की फसल क्षति राहत राशि दी जाएगी। इस तरह कुल 395 करोड़ रुपये की राशि दो लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेगी।मुख्यमंत्री इस मौके पर ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का 33 करोड़ की लागत से भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 193 करोड़ की लागत से बनने वाले 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास नवीन दशहरा मैदान में किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी और अन्य अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।

Next Post

भितरवार में छापा मार कर बड़ी मात्रा में गुड़ लहान व अवैध शराब जब्त

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर: आबकारी विभाग की टीम ने भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में गुड़ लहान व अवैध मदिरा जब्त की गई है। मदिरा के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-34 (1) के तहत 8 प्रकरण कायम किए […]

You May Like