छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार कर दिया लाखों का माल

रीवा, नईगढ़ी थाना अन्तर्गत टेढ़ताल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 4 लाख का माल पार कर दिये और पेटी घर के अंदर से उठाकर बाहर मैदान में फेंक कर चले गये.

चोरी की जानकारी घर वालों को सुबह हुई, जिसके बाद नईगढ़ी पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि टेढ़ताल निवासी अनिल पाठक के घर में चोरों ने रात में वारदात को अंजाम दिया. घर के सभी लोग सो रहे थे, उसी समय निर्माणाधीन मकान की छत से चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी पेटी से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित लगभग 4 लाख रूपये का सामान लेकर फरार हो गये. छत में दरवाजा नही था घर के बाहर कुछ दूर पर पेटी एवं अन्य सामान बिखरा पड़ा था. पुलिस को फोन पर चोरी की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर जांच शुरू की है. बतादें कि नईगढ़ी थाना अन्तर्गत यह पहली चोरी नही है, इसके पहले भी लगातार कई चोरी की वारदात हो चुकी है. लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नही किया है. स्थानीय ग्रामीणों ने रात्रि गश्त की मांग करते हुए चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है.

Next Post

ग्वालियर में अग्रसेन जयंती पर निकली प्रभात फेरी

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन नवयुवक संघ की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। वहीं, नया बाजार स्थित करौली वाला मंदिर से […]

You May Like

Play sound