
आरोपी गुजरात होते हुए महाराष्ट्र भागने की था फिराक में
इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह बुधवार को सुबह तीन ईमली चौराहे से गुजरात होते हुए महाराष्ट्र भागने की फिराक में था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
आजाद नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में 19 वर्षीय आरोपी पंचम उर्फ टीटू पिता सत्तू वाडिया निवासी ग्राम सुसाखेड़ा, थाना बैतूल बाजार, जिला बैतूल घटना के बाद से फरार था. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है. आरोपी पर थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा में भी पॉक्सो एक्ट, तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है.
