
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक आटो चालक और उसके साथी ने दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. किराए की बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. घायलों ने थाने पुहंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों की के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी चांद खा निवासी ईंटखेड़ी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. चांद ने पुलिस को बताया कि शनिवार को देर रात वह ऑटो अपने साथी सोहेल के साथ इमामबाड़ा गया था. वहां ताजिया देखने के बाद चांद अयाज के ऑटो में बैठकर बिलाल कॉलोनी पहुंचा. अयाज ने इस दौरान तीन सौ रुपए किराया बताया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोपी अयाज ने अपने साथी इबाद खान के साथ मिलकर चांद और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगा. मौका पाकर आरोपी ने अयाज ने अपने पास से चाकू निकाल कर दोनों पर हमला कर दिया. इस हमले में चांद और उसका साथी लहुलुहान हो गए. वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गए. मामले की शिकायत छोला मंदिर थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान कर तलाश करने में पुलिस जुट गई है.
