मानव सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश, ग्वालियर में मानव मित्र सम्मान समारोह आयोजित

ग्वालियर। डॉ. गंगा प्रसाद पिपरिया स्मृति मानव सेवा संस्थान की ओर से बिरला नगर के कांच मिल रोड स्थित कम्युनिटी हॉल में मानव मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, पत्रकारिता, समाज सेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.सी. सेतिया, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय और कटनी के प्रसिद्ध कबीर भजन गायक चंदूलाल कबीरपंथी शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन लाल टिपारा गौशाला के प्रमुख संत ऋषभ देवानंद महाराज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू गोयल ने की। इस दौरान संस्थान के सचिव डॉ. हरिश्चंद्र पिपरिया ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय गंगा प्रसाद पिपरिया को याद करते हुए उनके सेवा और परोपकार के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

समारोह में संतों और अतिथियों ने मानव सेवा को ईश्वर की सच्ची आराधना बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया। सम्मानित विभूतियों ने भी समाज सेवा, परोपकार और कबीर साहब के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क टीसीएम चिकित्सा शिविर, संगीतमय दिव्य सत्संग और कबीर भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सामाजिक सद्भाव और कौमी एकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मरीज और संस्थान से जुड़े लोग शामिल हुए।

.....

Next Post

ग्वालियर के होटल सयाजी की किचन में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon Nov 16 , 2026
ग्वालियर। शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर स्थित होटल सयाजी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल की किचन में लगी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर काफी मशक्कत के बाद आग पर […]

You May Like