एनएच-39 भर्रा में धू-धू कर जला वल्कर

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली के नेशनल हाईवे-39 करथुआ के समीप भर्रा सड़क मार्ग में बीती रात करीब 1:30 बजे सिंगरौली से सीधी-रीवा के तरफ जा रहे वल्कर वाहन में आग लग गई, जहां धू-धूकर वल्कर जल गया। वहीं चालक जान बचाकर कूद पड़ा। आग लगने का कारण स्पष्ट नही है, लेकिन शॉटसर्किट या ब्रेक जाम होना वजह बताया जा रहा है।

चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एनएच-39 करथुआ के समीपी भर्रा में शनिवार एवं रविवार की मध्य रात करीब 1:30 बजे वल्कर वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडएफ 9376 सिंगरौली क्षेत्र से राखड़ लेकर सीधी-रीवा के तरफ जा रहा था कि अचानक आग लग गई और वल्कर वाहन धू-धू कर जल गया। आसपास फायर बिग्रेड भी न होने से आग पर काबू नही पाया जा सका। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है, लेकिन लाखों रूपये का वल्कर वाहन जलकर खाक हो गया।

Next Post

आमने सामने भिड़ी दो बाइक

Sun Oct 18 , 2026
शाजापुर, देवास से अपने गांव खेजडिय़ा लौट रहे दो लोग हादसे का शिकार हो गए, जिनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई. इस हादसे मे घायल एक युवक के सीने में जब दर्द होने लगा तो सुनेरा थाना प्रभारी ने सीपीआर देकर उसे राहत दी और उसकी […]

You May Like