सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर कल रवाना होगी मुर्मु

नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु मंगलवार को गंगटोक में नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी। दूसरे दिन 27 मई को वह नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। इसी दिन वह गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी।

यात्रा के अंतिम दिन 28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस सम्मान प्रदान करेंगी।

 

Next Post

नड्डा ने इबोला संक्रमण से निपटने की तैयारियों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में हाल ही में सामने आए इबोला विषाणु संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर देश में इससे निपटने और एहतियाती उपायों की यहां सोमवार को समीक्षा की । भारत में इबोला संक्रमण का अभी तक […]

You May Like