छात्रावास पहुंची कलेक्टर ने छात्राओं से किया संवाद

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय उत्कृष्ट अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास रायपुर कर्चुलियान का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से व्यवस्थाओं एवं मीनू के अनुसार दिये जाने वाले भोजन एवं नाश्ता के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने छात्रावास में बनाये गये भोजन की गुणवत्ता परखी तथा स्टोर में रखी सामग्री का निरीक्षण किया. उन्होंने अधीक्षिका को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाये दुरूस्त रखें तथा इसे आदर्श छात्रावास बनायें.

कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं अंचल सरस्वती साकेत तथा साक्षी चौधरी से संवाद कर पढ़ाई व अन्य दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली. छात्राओं ने बताया कि हम पढक़र डॉक्टर, वकील तथा पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहती हैं. कलेक्टर ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ों. छात्रावास ऐसी जगह होती है जहाँ अन्य छात्राओं के साथ रहकर ग्रुप डिसकसन भी किया जा सकता है तथा एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा रखकर पढ़ाई भी खूब की जा सकती है. उन्होंने छात्राओं के भविष्य के लिये शुभकामना दी. इस दौरान एसडीएम संजय जैन, प्रभारी जिला संयोजक रूचि तिवारी उपस्थित रहे.

Next Post

जीवित व्यक्ति को मृत बताकर खा गए अंत्येष्टि का पैसा जनसुनवाई में पीडि़त ने कलेक्टर से की शिकायत

Wed Dec 17 , 2025
रीवा:मंगलवार को जनसुनवाई में एक दिव्यांग अपनी फरियाद लेकर पहुंचा. जीवित को मृत बताकर अंत्येष्टि का पैसा निकाल लिया गया. इसकी जानकारी तब हुई जब शिकायतकर्ता शासन की योजना का लाभ लेने नगर पंचायत पहुंचा. तो उसे बताया गया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. फिलहाल कलेक्टर ने जांच का […]

You May Like