प्रियंका का बिहार प्लान तैयार, मोतिहारी से होगा चुनावी आगाज़

नयी दिल्ली 21 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस की स्टार प्रचारक सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार में मोतिहारी (चंपारण) से राज्य विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी।

सुश्री वाड्रा की बिहार में पहली चुनावी रैली होगी। यह रैली मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के गांधी मैदान में होगी, जो न केवल राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (राजग) का मजबूत गढ़ माना जाता है बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक भूमि भी है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सुश्री वाड्रा के चुनावी प्रचार के लिए आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह बढ़ेगा।

उनकी पहली चुनावी रैली पटना में 24 सितंबर को पार्टी की प्रस्तावित कांग्रेस कार्यसमिति की बड़ी बैठक के बाद होगी, जिसमें चुनावी रणनीति, सीट बंटवारे और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चर्चा होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” से मिले उत्साह को बनाए रखने तथा महिलाओं और वंचित वर्ग तक पहुँच बनाने के लिए सुश्री वाड्रा की रैली को कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है।

सुश्री वाड्रा रैली से पूर्व पटना में महिला कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और जीविका समूहों से भी संवाद करेंगी तथा पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगी। ‘हर घर अधिकार यात्रा’ के तहत वे आंगनबाड़ी और जीविका कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी, जिससे महिलाओं के बीच कांग्रेस की पकड़ मज़बूत बनाने की कोशिश होगी।

कांग्रेस सांसद की “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के तर्ज़ पर भी बिहार में कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी का ये मानना है कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की महिलाओं के बीच में अच्छी पकड़ है और वो लगातार महिलाओं की मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहती है। यही कारण है कि आज़ादी के बाद पहली बार

पटना में होने वाले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के तुरंत बाद सुश्री वाड्रा की रैली मोतिहारी में करवाई जा रही है। इस रैली के ज़रिए वह महिलाओं से जुड़ी हुई कई मुद्दों को उठाएंगी।

 

 

Next Post

एसओएल संस्थान नहीं, सशक्तिकरण का द्वार- धर्मेंद्र प्रधान

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितम्बर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) में हम अपने युवाओं को विकसित भारत के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से सशक्त कर रहे हैं। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के […]

You May Like