बिना अनुमति चल रहे विवाह घर को ननि ने किया सीज

रीवा।नगर निगम की राजस्व एवं निर्माण दल द्वारा मैरिज गार्डनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई. नगर निगम रीवा क्षेत्रांतर्गत जोन क्रमांक 04 में वार्ड 43 में बिना अनुमति के संचालन पर श्री युग मैरिज गार्डन को सीज किया गया. वहीं, नियमों के उल्लंघन पर वार्ड 26 में बृज वाटिका मैरिज गार्डन पर रू. 10 हजार एवं वार्ड 43 के पुष्पांजलि मैरिज गार्डन पर रू. 10 हजार के जुर्माने की कार्रवाई की गई. साथ ही समझाइस दी कि निर्धारित मापदंडों का अनुपालन एक सप्ताह की भीतर करें, अन्यथा सीज की कार्यवाही की जावेगी.

Next Post

IPLसट्टा के सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 सटोरिये फरार

Thu Jun 5 , 2025
पन्ना। एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा ने बताया कि आईपीएल सट्टा मामले में दो आरोपियों आनंद जड़िया पिता राजेन्द्र कुमार जड़िया उम्र 29 साल निवासी बड़ा बाजार पन्ना। रविकरण पिता रामस्वरूप पटेल उम्र 33 साल निवासी रैकरा सिमरिया को गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न क्रिकेट व अन्य मैचों में […]

You May Like