IPLसट्टा के सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 सटोरिये फरार

पन्ना। एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा ने बताया कि आईपीएल सट्टा मामले में दो आरोपियों आनंद जड़िया पिता राजेन्द्र कुमार जड़िया उम्र 29 साल निवासी बड़ा बाजार पन्ना। रविकरण पिता रामस्वरूप पटेल उम्र 33 साल निवासी रैकरा सिमरिया को गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न क्रिकेट व अन्य मैचों में ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक को आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा सरगना माना जा रहा है। इनके साथ 07 अन्य आरोपियों के विरुद्ध थाना अजयगढ़ मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। इस गिरोह के पास से करीबन 01 करोड़ वर्चुअल कॉइन (01 क्वाइन की कीमत 01 रुपये) ज़ब्त की गई है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सट्टा लगाने में प्रयोग किये जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी विभिन्न् ऑनलाइन साइटो विभिन्न बेवसाइटों के माध्यम से पन्ना जिला सहित म.प्र. के विभिन्न जिलो में फैले ग्राहकों को जोड़कर एक सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। मामले में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूँछताछ किये जाने पर सट्टा सरगना आनंद जड़िया द्वारा बताया गया कि उक्त ऑनलाइन साइटो में मेरी सुपर एजेन्ट की आई. डी. है, जिसके माध्यम से मैनें पन्ना जिले में कई व्यक्तियों की एजेन्ट आई डी बनाई है जिनके द्वारा विभिन्न लोगो की क्लाइंट आई डी बनाकर उक्त ऑनलाइन साइटो के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता है।

Next Post

अस्पताल में उत्कृष्ट उपचार सुविधाएं सुनिश्चित हों

Thu Jun 5 , 2025
भोपाल। संभागायुक्त ने पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बेहतर उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. गुरूवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा है कि अस्पताल में मरीजों को सुगमता से अच्छी उपचार सुविधा मिले यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही कम्पोजिट भवन परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी […]

You May Like