विदेशी महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। खेलों के शहर की छवि को धूमिल करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने अकील नामक युवक को गिरफ्तार किया है। विदेशी खिलाड़ी शहर में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत की।

महिला खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी का इंदौर में ही रहता है और वह महिला के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने नजदीक पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

श्री राधाकृष्ण मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। श्री राधाकृष्ण मंदिर, दुर्गा चौक तलैया, श्रीकृष्ण मंदिर रोड पर भोपाल के भोजपाल सेन समाज द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाज के सभी सदस्य और उनके परिवारों ने इस पावन अवसर पर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाया। महिला मंडल द्वारा […]

You May Like

Play sound