सागर: सागर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मेहर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहर विकासखंड राहतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मेहर में कुल पदस्थ शिक्षक 12 हैं जिसमें से चार शिक्षक उपस्थित मिले तीन शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर हैं एवं 5 शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित शिक्षकों के नाम रागिनी बोहरे मा.शि., आशा खटीक सहा. शि., नंदनी वर्मा प्रा.शि., सरिता शुक्ला प्रा.शि एवं कंचन मिश्रा प्रा.शि.।
अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहर विकासखंड राहतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया विद्यालय में कुल नियमित पदस्थ लोक सेवक 16 एवं अतिथि शिक्षक 4 हैं। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक संस्था में उपस्थित मिले और कोई भी अतिथि शिक्षक उपस्थित नहीं मिले।
अनुपस्थित लोकसेवकों के नाम देवेन्द्र कुमार बिलथरे, मिथलेश मिश्रा, कौशल गुसाई, दिनेश पांडे, गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा, अमोल मिश्रा, पी.एल. अहिरवार, संगीता यादव, राकेश भिडे, लीलाबाई अहिरवार, संजय सिंह राजपूत, मनोज चौधरी।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्था के प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की, अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
