हाइस्कूल मैदान में फिर से लगें ओपन जिम उपकरण

मुलताई। नगर के हाई स्कूल मैदान पर नगरपालिका द्वारा विधायक निधि से ओपन जिम खोला गया था।लेकिन सांदीपनि वि‌द्यालय के निर्माण के दौरान उक्त स्थान से ओपन जिम के सभी उपकरणों को उखाड़कर एक स्थान पर एकत्रित कर रख दिया गया है।उक्त ओपन जिम का उपयोग नगर के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवंअन्य लोगों द्वारा प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल मॉर्निंग वॉक तथा व्यायाम के लिए किया जाता था। वर्तमान में ओपन जिम के उपकरण उपयोग में नहीं होने के कारण नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक एवं व्यायाम करने वाले नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।समाजसेवी कीर्ति यादव सहित नगरवासियो ने एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपकर ओपन जिम के समस्त उपकरणों को स्टेडियम परिसर के किसी उपयुक्त स्थान पुनः स्थापित करने की मांग कि है। जिससे प्रातः एवं सायंकाल मॉर्निंग वॉक करने वाले महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं अन्य नागरिकों को व्यायाम की सुविधा पुनः प्राप्त हो सके एवं बेडमिंटन हाल का भी सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाए।

 

 

Next Post

हीरापुर में मकान का शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, विदेशी मदिरा बरामद

Fri Sep 11 , 2026
सागर। सागर जिले के बंडा, ग्राम हीरापुर, चौकी हीरापुर, थाना शाहगढ़ क्षेत्र में एक मकान का उपयोग अवैध शराब के गोदाम पर पुलिस और आबकारी की टीम ने कार्रवाई कर अवैध शराब बरामद की है। मुखबिर द्वारा यह भी सूचना दी गई कि उक्त मकान में रखी गई अवैध शराब […]

You May Like

मनोरंजन