गृह मंत्रालय का नए कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का काम प्रगति पर

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) गृह मंत्रालय का सेंट्रल विस्टा में एक नए, अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का कार्य प्रगति पर है और अधिकांश कार्यालय नए परिसर में जा चुके हैं।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्देश्य भारत की संसद के लिए नई सुविधाओं का निर्माण करके शासन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, तथा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के लिए एक कुशल और दक्ष केंद्रीय सचिवालय का निर्माण करना है।

इस समय गृह मंत्रालय का सारा कामकाज रायसीना हिल्स स्थित ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक से संचालित हो रहा था लेकिन अब मंत्रालय ने कॉमन केन्द्रीय सचिवालय (सीएसएस) परिसर में शिफ़्ट होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी पहले ही नए कार्यालय में शिफ्ट हो गये हैं। महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के प्रमुख घटक, सीएसएस परिसर में राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी आधारभूत ढांचे को केंद्रीकृत और आधुनिक बनाने का लक्ष्य है।

नया परिसर उन्नत सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा युक्त है, जो आधिकारिक कार्यों के लिए अधिक कुशल कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है।

मंत्रालय की शिफ्टिंग का काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इस नए परिसर में कई मंत्रालयों को समायोजित कर अंतर-मंत्रालयी समन्वय बेहतर हो जाएगा।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में 12 दोषियों को बरी करने के फैसले पर लगाई रोक

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में दोषी सभी 12 लोगों को बरी करने के बम्बई उच्च न्यायालय के 21 जुलाई के फैसले पर गुरुवार को रोक लगाते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।   न्यायमूर्ति एम एम […]

You May Like