शाह आज मध्यप्रदेश के प्रवास पर

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री शाह दोपहर को चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

श्री शाह दो दिन पहले राजधानी भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के समापन समारोह में भी शामिल हुए थे।

Next Post

महाकुंभ के निर्विघ्न संपन्न होने की यादव ने दी शुभकामनाएं

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पैतालिस दिनों तक चले महाकुंभ के महाशिवरात्रि पर्व के साथ निर्विघ्न संपन्न होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब ‘सिंहस्थ-2028’ में श्रद्धालुओं के आतिथ्य के लिए बाबा महाकाल की […]

You May Like