महाकुंभ के निर्विघ्न संपन्न होने की यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पैतालिस दिनों तक चले महाकुंभ के महाशिवरात्रि पर्व के साथ निर्विघ्न संपन्न होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब ‘सिंहस्थ-2028’ में श्रद्धालुओं के आतिथ्य के लिए बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैनी तैयार है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ समरसता एवं आस्था का यह महाकुंभ 2025 कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ सम्पन्न हुआ। 45 दिनों का यह भव्य आयोजन, जिसमें 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे विशाल एवं अविस्मरणीय आयोजन को निर्विघ्न पूर्ण करने पर समस्त श्रद्धालुओं, राज्य सरकार, प्रशासन, व्यवस्था में लगे समस्त बंधुओं एवं प्रयागराज वासियों को हृदय से शुभकामनाएं देते हैं। अब ‘सिंहस्थ-2028’ में श्रद्धालुओं के आतिथ्य के लिए बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैनी तैयार है।

 

 

Next Post

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर यादव ने दी श्रद्धांजलि

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद, चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि […]

You May Like