खजुराहो में बनेगी 150 एकड़ भूमि पर आधुनिक गौशाला, 10 हजार गायों को मिलेगा आश्रय

छतरपुर। खजुराहो में 150 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक गौशाला का निर्माण किया जाएगा। इस गौशाला में 8 से 10 हजार आवारा गायों को आश्रय दिया जाएगा। यह परियोजना राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद पटैरिया के प्रयासों से साकार हो रही है।

गौशाला में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें वैज्ञानिक तरीके से चारा उत्पादन, स्वच्छ जल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएँ, गोबर प्रबंधन प्रणाली, गैस प्लांट और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी।

विधायक पटैरिया ने इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश शासन से कम से कम 200 एकड़ भूमि की मांग की थी, ताकि लगभग 3000 गोवंश को समुचित आश्रय मिल सके। इसके लिए उन्होंने 28 मार्च 2025 को पशुपालन मंत्री लखन पटेल को पत्र लिखा था। इसके बाद 2 सितम्बर को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन एवं हस्तांतरण (DBFOT) आधार पर निविदाएं आमंत्रित की गईं। टेंडर प्रक्रिया 10 से 30 सितम्बर तक चलेगी।

विधायक पटैरिया ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और पशुपालन मंत्री लखन पटेल का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह गौशाला बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Next Post

कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, हादसा टला

Tue Sep 9 , 2025
गंजबासौदा। ग्रामीण इलाकों में जर्जर कच्चे मकान हादसों को दावत दे रहे हैं। ताजा मामला शहर से 17 किलोमीटर दूर ग्राम पड़रिया शिवरामपुर का है, जहां सोमवार को मुन्नालाल विश्वकर्मा का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के दूसरी […]

You May Like