हथियारों से लैस दो गुट भिड़े, तीन घायल

जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा नगर में हथियारों से लैस दो गुट भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक विकास कोल 23 वर्ष साकिन ग्रीन सिटी रोड कृष्णा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9:30 बजे अघौरी बाबा के मंदिर में दर्शन करने जा रहा था.

कृष्णा नगर में 15 वर्षिय बालक अपने साथी श्रेयांश त्रिपाठी, आर्यन चौधरी एवं अन्य के साथ मिला और हत्या करने की नियत से चाइना चाकू एवं तलवार से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई सावन उर्फ साहिल पर हमला किया। जिससे दोनों को चोटें आ गई। इसी प्रकार 15 वर्ष बालक निवासी नगर निगम क्वाटर चण्डालभाटा थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि साहिल कोल एवं विकास कोल ने विवाद किया। साहिल कोल ने तलवार से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी।

Next Post

तीन घरों में लाखों की चोरी

Tue Mar 18 , 2025
जेवरात, नगदी ले उड़े चोर जबलपुर: शहर में बेखौफ चोरों ने तीन घरों मेें धावा बोलते हुए लाखों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। ये वारदातें विजय नगर, लार्डगंज, अधारताल थाना क्षेत्र मेें हुई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया […]

You May Like