खाद्य तेल और दालों मे मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल तथा दालों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा सप्ताहांत पर 50 रिंगिट गिरकर 4725 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.18 सेंट की बढ़ाेतरी लेकर 46.59 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 365 रुपये, पाम ऑयल 146 रुपये और वनस्पति तेल 72 रुपये प्रति क्विंटल सस्ते हो गये जबकि मूंगफली तेल 148 रुपये और सोया रिफाइंड में 220 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 15751 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18462 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15457 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13187 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16044 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान मूंग दाल 300 रुपये और उड़द दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई जबकि अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई वहीं चना, दाल चना और मसूर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताहांत पर चना 6100-6200, दाल चना 7100-7200, मसूर काली 7250-7350, मूंग दाल 9300-9400, उड़द दाल 8900-9000, अरहर दाल 7650-7750 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गुड़ और चीनी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

Next Post

भारत टेक्स में पंचतत्व से प्रेरित सस्टेनेबल टेक्सटाईल नवाचार का प्रदर्शन ·

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की प्रमुख कंपनी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने भारत मंडपम में चल रहे भारत के सबसे बड़े टेक्सटाईल कारोबार मेले भारत टेक्स 2025 में पंचतत्व से प्रेरित टेक्सटाईल इनोवेशन्स का प्रदर्शन किया है। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने कंपनी के इस पंचतत्व पहल […]

You May Like