अमित शाह के हाथों हो सकता है ग्वालियर मेला का शुभारंभ! व्यापारी संघ ने संभागायुक्त से की भेंट

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल एवं संयुक्त अध्यक्ष, प्रवक्ता अनिल पुनियानी ने आज मेला प्राधिकरण मुख्यालय में संभागायुक्त मनोज खत्री से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि चूंकि 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं और इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का भी ग्वालियर आगमन हो रहा है, लिहाजा करीब सवासौ वर्ष की शानदार विरासत रखने वाले ग्वालियर व्यापार मेला का शुभारंभ इन्हीं नेताओं के करकमलों से ही कराया जाए।

मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने संभागायुक्त से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला की शुभारंभ तिथि 25 दिसंबर निर्धारित है और यह संयोग है कि इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सिंधिया एवं नरेन्द्र सिंह का ग्वालियर आगमन हो रहा है। लिहाजा ग्वालियर मेला के शुभारंभ समारोह के लिए इससे अधिक सुखद अवसर दूसरा नहीं हो सकता है।

इसलिए उक्त संयोग का लाभ उठाते हुए ग्वालियर मेला का शुभारंभ ग्वालियर के अतिथि बन रहे उक्त विशिष्टजनों के करकमलों से ही कराया जाए। संभागीय आयुक्त ने मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस सुझाव पर राज्य शासन से चर्चा की जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह विगत वर्ष ग्वालियर मेला का शुभारंभ एवं समापन समारोह तत्कालीन राजनीतिक कारणों के चलते नहीं हो सका था। उक्त प्रतिकूल स्थितियों का इस वर्ष के मेले में दोहराव रोकने के लिए प्रत्येक स्थिति में 25 दिसंबर को ही मेला का शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाए।

Next Post

120 परिवारों के आशियाने हटाने नहीं पहुंचा अमला

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर: कैंट के राजीव गांधी नगर कटंगा बस्ती के 120 परिवारों के लोगों में गुरूवार को राहत देखी गई .. इसकी मुख्य वजह थी कि इस्टेट डिफेंस ऑफिसर कार्यालय व सैन्य प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इसके पहले जब इस्टेट डिफेंस ऑफिसर कार्यालय से […]

You May Like