ग्वालियर:अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड पर सड़क के किनारे 100 से अधिक छायादार वृक्षों का पौधारोपण महापौर डॉ शोभा सिकरवार की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर उप नेता सत्ता पक्ष मंगल यादव, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती लक्ष्मी गुर्जर, पार्षद अंकित कट्टळ, सरोज हेवरन कंसाना, केदार सिंह, प्रमोद खरे, समाजसेवी श्रीमती सीमा समाधिया सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
