पश्चिम एशिया पर पीएम मोदी और ट्रंप की चर्चा, शांति बहाली पर हुई वार्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच हालात पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुगम बने रहना बेहद जरूरी है।

पीएम मोदी के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों को लेकर लगातार संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Next Post

किसान देश के भाग्य विधाता, उनकी समृद्धि हमारा संकल्प : सीएम डॉ. यादव

Tue Mar 24 , 2026
दतिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं, जहां संकट आया और प्रधानमंत्री मोदी की पहल से भारतीय नागरिकों की घर वापसी सुनिश्चित न की गई हो। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री […]

You May Like