वैदिक स्पा एण्ड सलून में पुलिस का छापा

स्टाफ की थाने में नहीं दी जानकारी, संचालक पर प्रकरण दर्ज
जबलपुर: शहर में मसाज पार्लरों की आड़ मेेंं देह व्यापार चल रहा हैं। जिसके चलते पुलिस की छापेमारी भी जारी हैं। जिसको लेकर शहर की पुलिस अचानक स्पा सेंटरों की जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को रसल चौक स्थित वैदिक स्पा एण्ड सलून में ओमती पुलिस ने छापा मारा। छानबीन करने के साथ संचालक, स्टाफ से पूछताछ की। थाने में स्पा मालिक द्वारा स्टाफ की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक वैदिक स्पा एण्ड सलून में पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को स्पा सेंटर का संचालक  शिवांश राजपूत   24 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर का काउण्टर पर बैठा मिला   जिसे स्पा सेंटर में काम कर रहीं महिलाओं एव पुरूष की जानकारी थाना ओमती में उपलब्ध कराये जाने के संबंध मे पूर्व से अवगत कराया गया था। उक्त जानकारी थाना में देने के संबंध में दस्तावेज मांगने पर संचालक द्वारा मौके पर अपने वैदिक स्पा सेंटर का गुमास्ता प्रस्तुत किया वैदिक स्पा सेंटर में काम करने वालो ने अपने नाम उज्जल साहू 23 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर, अन्य 4 युवतियो ने अपने नाम पते बताये उक्त सभी  को संचालक शिवांश राजपूत ने स्वयं के स्पा सेंटर के कर्मचारी होना बताया एवं स्वयं के द्वारा उक्त कर्मचारियों को हर महीने वेतन भुगतान नगद रूपये से करना बताया संचालक द्वारा उक्त कर्मचारियों से संबंधित किसी भी प्रकार के कोई भी दस्तावेज थाना ओमती को नहीं देना बताया। पूर्व में जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश  12 दिसम्बर 24 में व्यवसायिक नौकरों की सूचना संबंधित मालिको के द्वारा थाने मे विहित प्रारूप में देने के उपरांत ही रखे जाने के लिए आदेश जारी किया गया था।

शिवांश राजपूत 24 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर गेाहलपुर द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने से  प्रकरण दर्ज किया गया।  विदित हो कि स्पा सेंटरों मेंं कार्रवाई जारी है। 23 जनवरी को गोराबाजार पुलिस ने बिलहरी स्थितं रेडिएंस यूनिसेक्स पार्लर में छापा मारा था।  इसके पहले विजय नगर पुलिस दो स्पा सेंटर मेंं कार्रवाई कर चुकी है। पहली कार्रवाई 15 जनवरी को कृषि उपज मंडी के पास आओ स्पा सेंटर में कार्रवाई हुई थी जहां स्पा की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया था साथ ही संचालिका शीतल बावरिया निवासी पीपल मोहल्ला गोरखपुर गोराबाजार निवासी संदीप सिंह उर्फ प्रेम, शांति नगर गोहलपुर निवासी शेखर नायडू और दीवांश बुधवानी निवासी दमोह नाका समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 21 जनवरी को  विजय नगर पुलिस ने आदि प्लाजा स्थित अट्रैक्शंस स्पा सेंटर में दबिश दी थी। स्पा सेंटर अवैध तरीके से संचालित होता पाया गया था। संचालक आर्यन पटेल पिता अशोक पटेल 28 वर्षीय, मैनेजर आदर्श सिंह पिता कवेंद्र सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

Next Post

पिता और दो पुत्रों सहित पांच को आजीवन कारावास

Mon Jan 27 , 2025
भेड़ाघाट क्षेत्र के एक परिवार पर हमला कर हत्या करने मामला जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक अजजा वर्ग के परिवार पर प्राणघातक हमला कर एक युवक की हत्या करने के आरोपी पिता, दो पुत्र सहित पांच को अदालत ने दोषी करार दिया है। एससी एसटी के विशेष न्यायाधीश गिरीश […]

You May Like